585 KM की रेंज के साथ लॉन्च हुई Tata Curvv EV जानें कीमत और फीचर्स

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है, और हर प्रमुख कार कंपनी इस बढ़ते बाजार का हिस्सा बनने के लिए नए-नए मॉडल लॉन्च कर रही है। इसी दिशा में टाटा मोटर्स ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV, Tata Curvv EV, भारतीय बाजार में उतारी है।

यह एक कॉम्पैक्ट SUV है, जो 5-सीटर सीटिंग क्षमता और स्टाइलिश इंटीरियर के साथ आती है। Tata Curvv EV को बाहर से देखने पर इसकी लग्जरी और स्मूथ लुक पहली नजर में आकर्षित करती है।

टाटा मोटर्स ने इसे दमदार बैटरी पावर और शानदार फीचर्स के साथ पेश किया है, जो इसे एक शानदार विकल्प बनाते हैं। आइए, जानते हैं इस नए मॉडल की कीमत, बैटरी रेंज और फीचर्स के बारे में।

Tata Curvv EV के फीचर्स

Tata Curvv EV कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आती है। इसमें 8-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है जो सभी आवश्यक जानकारी दिखाता है। कार में पैनोरमिक सनरूफ और लेवल 2 एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) भी शामिल है, जो सेफ्टी को एक नए स्तर पर ले जाता है।

इसके अलावा, कार में 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), 3-पॉइंट ELR सीटबेल्ट, सीट-बेल्ट एंक प्रीटेंशनर, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर्स, 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर, स्टेबिलिटी कंट्रोल प्रोग्राम (ESP), इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, और इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। JBL साउंड सिस्टम से लैस सिनेमैटिक इंफोटेनमेंट सिस्टम यात्रियों को एक प्रीमियम अनुभव प्रदान करता है।

Read also – यह भी पढ़े :

बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Skoda Kushaq, जानें कीमत और इंजन डिटेल्स

Maruti Suzuki Celerio 2024 – Tata Punch को चुनौती देने आई नई Celerio जानिए कीमत और फीचर्स

Tata Curvv EV की बैटरी और रेंज

Tata Curvv EV

Tata Curvv EV में दो बैटरी विकल्प मिलते हैं: 55kWh और 45kWh। 45kWh बैटरी पैक सिंगल चार्ज पर 502 किमी (ARAI) की रेंज देता है, जबकि 55kWh बैटरी पैक 585 किमी की लंबी रेंज प्रदान करता है।

यह कार केवल 15 मिनट की चार्जिंग में 150 किमी की दूरी तय करने में सक्षम है, जो इसे लंबे सफर के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प बनाती है।

Tata Curvv EV की कीमत

Tata Curvv EV की शुरुआती कीमत 17.49 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। टाटा मोटर्स ने इसे तीन अलग-अलग रंग विकल्पों में पेश किया है, ताकि ग्राहकों को अपनी पसंद के अनुसार चुनने का मौका मिले।

यदि आप एक लग्जरी और इको-फ्रेंडली कार की तलाश में हैं, तो अपने नजदीकी शोरूम में जाकर Tata Curvv EV का अनुभव करें और इसे अपने घर ले जाएं।

Read also – यह भी पढ़े :

Mahindra Bolero 2024 देगी SUV और Scorpio को कड़ी टक्कर जानें कीमत 

Toyota Mini Land Cruiser का दमदार Mahindra Thar ROXX को देगी कड़ी टक्कर

कम कीमत में ज्यादा फायदा फीचर्स, परफॉर्मेंस और कीमत में Alto से बेहतर Renault Kwid 2024 Model

 Maruti Brezza CNG दमदार फीचर्स और पावरफुल इंजन के साथ Tata को देगी कड़ी टक्कर

3 thoughts on “585 KM की रेंज के साथ लॉन्च हुई Tata Curvv EV जानें कीमत और फीचर्स”

Leave a Comment